ग्राम दलूपुरा में ‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान: श्री रावतपुरा सरकार ने घर-घर जाकर मांगी गौमाता के लिए रोटी, शिक्षा-स्वास्थ्य और धर्म संरक्षण के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

टीकमगढ़/धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: जिले की लिधौरा तहसील अंतर्गत ग्राम दलूपुरा में गुरुवार को श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण का अनूठा दृश्य देखने को मिला। “एक रोटी गाय के लिए” अभियान के तहत पूज्य श्री रावतपुरा सरकार स्वयं झोली लेकर गांव की गलियों में पहुंचे और घर-घर जाकर गौमाता के लिए रोटियां एकत्रित कीं। ग्रामीणों ने भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ अभियान में भाग लेते हुए गौसेवा के लिए रोटियां समर्पित कीं।

इस दौरान पूज्य श्री रावतपुरा सरकार ने कहा कि उनकी झोली किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि गौमाता की सेवा के लिए फैली है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन एक रोटी गौमाता के लिए निकाले, तो इससे न केवल गौसंरक्षण को बल मिलेगा बल्कि समाज में सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी।

आर्थिक तंगी किसी बच्चे की पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा

कार्यक्रम के दौरान श्री रावतपुरा सरकार ने ग्रामीणों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि ग्राम दलूपुरा का कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल फीस का पूरा खर्च उनकी संस्था द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली बच्चों का भविष्य आर्थिक कठिनाइयों की वजह से प्रभावित न हो।

मेडिकल कॉलेज में दलूपुरा के छात्र के लिए आरक्षित होगी सीट

शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नवा रायपुर में ग्राम दलूपुरा के विद्यार्थियों के लिए एक मेडिकल सीट आरक्षित रहेगी। चयनित छात्र की मेडिकल शिक्षा, हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक खर्च का पूरा भार भी संस्था उठाएगी।

मंदिर जीर्णोद्धार के लिए ₹5 लाख की सहायता

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में भी उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए गांव के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और एकता का संदेश देने वाले स्थान हैं।

सर्पदंश पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल जाने की अपील

स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए श्री रावतपुरा सरकार ने ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप या अन्य विषैले जीव-जंतु काट लें तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज का खर्च भी जरूरत पड़ने पर उनकी संस्था वहन करेगी।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। सभी ने गौसंरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्म संरक्षण से जुड़ी घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा तथा लोगों ने गौसेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

पूज्य श्री रावतपुरा सरकार का संदेश:
“झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए है। हर घर से एक रोटी गौमाता के लिए निकले, यही सेवा, संस्कार और लोककल्याण का सच्चा मार्ग है।”

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ की दलित बस्ती में गहराया पेयजल संकट, हैंडपंप से निकल रहा जंगयुक्त लाल पानी; ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

  • rawatpura-sarkar-launches-one-roti-for-cow-campaign-in-tikamgarh-announces-education-health-support
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में