रतलाम में एसपी अमित कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

रतलाम/नेहरू खान की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की रणनीति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी और सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, युवराज सिंह चौहान, संदीप मालवीय, नीलम बघेल, पल्लवी गौर, डीएसपी अजय सारवान, आनंद स्वरूप सोनी, अनिशा जैन सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही गंभीर अपराधों, लंबित विवेचनाओं, लंबित मर्ग, संपत्ति संबंधी अपराधों, गुम एवं अपहृत नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी, ऑपरेशन मुस्कान की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों में वृद्धि दर्ज हुई, वहां कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं। साइबर ठगी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को होल्ड कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समय-समय पर साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी जाए।

महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने, अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने तथा आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत किया जाए तथा थाना स्तर पर नियमित जनसंवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि “अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाएं और जनता के साथ संवाद को मजबूत करें, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।”

ये भी पढ़े – रतलाम में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद; झाड़ियों में छिपाकर रखा था वाहन

  • ratlam-sp-amit-kumar-reviews-crime-law-and-order-issues-directs-police-officers-for-strict-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना