शासकीय माध्यमिक विद्यालय बनैरा में शिक्षक राम सेवक राम जी का भावुक विदाई समारोह आयोजित

बनैरा (बलदेवगढ़)।धर्मेंद्र सिंह लोधी| शासकीय माध्यमिक विद्यालय बनैरा में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्री राम सेवक राम जी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेवगढ़ बीआरसीसी राहुल त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएसी घासीराम प्रजापति, अंजली तिवारी, हाईस्कूल लखेरी के प्राचार्य मथुरा प्रसाद अहिरवार, ब्रजेश सेन, राजेंद्र सिंह राजपूत, घनश्याम दास अहिरवार, श्री बाई अहिरवार सहित विकासखंड बलदेवगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

उपहार देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्री राम सेवक राम जी को उपहार भेंट कर उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

विदाई गीत ने किया भावुक

कार्यक्रम में शिक्षक श्याम बिहारी ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजेश सेन ने किया।

समारोह में बनैरा के बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अश्रुपूरित विदाई के साथ श्री राम सेवक राम जी के योगदान को याद किया।

  • retirement-farewell-ceremony-held-for-teacher-ram-sevak-ram-at-banera-school
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मैहर में एमएमटी हॉस्पिटल की जांच के आदेश, बिना अनुमति संचालन की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम गठित

मैहर।देवेश शर्मा| राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित एम.एम.टी. हॉस्पिटल के खिलाफ…

आगे पढ़ें
मैहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची

मैहर।देवेश शर्मा| मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे