रीवा में अवैध विस्फोटकों की बड़ी खेप जब्त, माइनिंग में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था जखीरा

रीवा | अरविंद तिवारी। रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन से जिलेटिन सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस नियमित गश्त पर थी, तभी मुखबिर से एक संदिग्ध वाहन में विस्फोटक सामग्री ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में जिलेटिन और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान वाहन चालक विस्फोटकों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद विस्फोटकों का उपयोग क्रशर और माइनिंग क्षेत्रों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाना था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बरामद सामग्री की जांच और उसकी क्षमता का आकलन करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटकों की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। मामले की जांच जारी है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना