कौमी एकता की मिसाल: सागर में बाबा हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती की सवारी कर्बला पहुंची, अमन-चैन का दिया संदेश

सागर। मोहर्रम के अवसर पर सागर शहर में बाबा हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की पारंपरिक सवारी पूरे धार्मिक उल्लास और अकीदत के साथ निकाली गई। जामा कॉम्प्लेक्स (तीनबत्ती) वाले बाबा की सवारी ने शहर में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

सवारी प्रबंध समिति के अनुसार, बाबा की सवारी शुक्रवार को असर की नमाज के बाद शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास से प्रारंभ हुई। सवारी डिप्टी फर्स, झील वोट क्लब, तीन मढ़िया, बस स्टैंड और बकौली तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिली रोड स्थित कर्बला घाट पहुंची। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अकीदतमंद बाबा के दीदार के लिए मौजूद रहे।

कर्बला घाट पहुंचने के बाद मोहर्रम की पारंपरिक धार्मिक रस्में और अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात बाबा की रुखसती की रस्म अदा की गई। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों की मौजूदगी ने शहर की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को एक बार फिर मजबूत किया।

सवारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशरफ खान ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जावेद भाई, शेख असलम, राजीव भाई, नरेंद्र सरदार, ओम चौरसिया, मोहम्मद आसिफ, इरशाद भाई, सलमान भाई, मोहम्मद सगीर, फारूक भाई, मोहम्मद इमरान, संजय रैकवार, लालू भाई, रुस्तम मकरानी, सोहेल मिर्जा, अर्श खान, अयान खान, अबुजर खान, अतीब खान, धीरज प्रजापति, सुहैल बाबा, अल्तमस खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना