सागर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: शराब दुकानों के बाहर खुले में शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

सागर। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने और शराब दुकानों के बाहर लगने वाले जमावड़ों पर अंकुश लगाने के लिए सागर आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन संध्या गश्त एवं दबिश देकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

आबकारी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शराब दुकानों के बाहर लोग खुले में मदिरापान कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़ के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था। शिकायतों के बाद विभाग ने तत्काल विशेष अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान सिविल लाइंस, मछरयाई, मकरोनिया, राजीव नगर, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कटरा, बड़ा बाजार, गोपालगंज, तिली, पुरव्याऊ और वल्लभ नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते और अनावश्यक भीड़ लगाए लोगों को मौके से हटाया गया।

आबकारी अधिकारियों ने संबंधित शराब दुकान संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि उनकी दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने या अवैध जमावड़ा होने की स्थिति में आबकारी नियमों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की संध्या गश्त और कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

ब्रांणवाणी स्पेशल डेस्क स्टोरी:  भारत मां के वीर सपूत…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम