सागर में ‘डायल-112’ बनी जीवनरक्षक: क्वायला ब्रिज हादसे में घायल दो शिक्षकों की समय पर बचाई गई जान

सागर: बंडा थाना क्षेत्र में ‘डायल-112’ सेवा एक बार फिर लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। क्वायला ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में घायल दो शिक्षकों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस टीम ने उनकी जान बचा ली।  ग्राम बमनोरा निवासी कमल सिंह गौड़ (39 वर्ष) अपने साथी मनोज साहू के साथ मोटरसाइकिल से बंडा की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान क्वायला ब्रिज के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कमल सिंह के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही सागर पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल एफआरवी क्रमांक-10 को मौके पर रवाना किया। मौके पर पहुंचे आरक्षक सोवरन यादव और पायलट सोनी सिंह लोधी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को तुरंत अपने वाहन से बंडा अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस टीम ने घायलों के मोबाइल से उनके परिजनों को भी तत्काल सूचना दी, जिससे परिवार के लोग समय पर अस्पताल पहुंच सके। वहीं नई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने के बावजूद पुलिस ने वाहन को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया।

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस टीम थोड़ी भी देर करती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

ये भी पढ़े – सागर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: देवरी पुलिस ने युवक को दबोचा, 320 पाव शराब और बाइक जब्त

  • sagar-banda-dial-112-saved-two-teachers-life-quayla-bridge-accident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में RTO की अचानक कार्रवाई, सड़क पर उतरी टीम तो वाहन चालकों में मचा हड़कंप

    बुरहानपुर: जिले में अनफिट बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में हत्या समेत 27 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू जाटव गिरफ्तार, एक और वारंटी जीतू भी पकड़ा गया

    शिवपुरी/करैरा। शिवपुरी जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता