सागर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: देवरी पुलिस ने युवक को दबोचा, 320 पाव शराब और बाइक जब्त

सागर: अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का परिवहन कर रहा था।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को देवरी थाना पुलिस अपराध विवेचना और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर देवरी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फोर लाइन कांसखेड़ा तिराहा, मलेह रोड पर घेराबंदी की।

ये भी पढ़े – सागर में विकास की बड़ी सौगात: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ उर्फ सिद्दू (20 वर्ष), निवासी ग्राम जैतपुर थाना देवरी बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे दो बड़े थैलों से पुलिस ने 320 पाव देशी शराब बरामद की, जिसमें लाल मसाला और प्लेन शराब शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 32 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। कुल जब्ती करीब 1.02 लाख रुपये की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति विक्रम दांगी निवासी जैतपुर पिपरिया का नाम भी बताया है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – सागर: वन विभाग पर मजदूरों से मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप

  • sagar-deori-police-illegal-liquor-seized-320-pouches-bike-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मॉल की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया राहुल गांधी का आंदोलन

    बुरहानपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस…

    आगे पढ़ें
    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान