सागर में भगवान चित्रगुप्त तिराहे का निर्माण शुरू, समाजजनों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार

सागर: शहर के संजय ड्राइव रोड पर भगवान चित्रगुप्त तिराहे के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत हो गई है। लंबे समय से चली आ रही मांग और नगर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद अब यह कार्य धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। इस तिराहे के निर्माण से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ेगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शहर के प्रमुख स्थल पर भगवान चित्रगुप्त के नाम से तिराहा बनाए जाने की मांग की गई थी, जिस पर विधायक ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद महासभा के पदाधिकारी विधायक कार्यालय पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल एक समाज के नहीं, बल्कि समस्त समाज के आराध्य देव हैं।

ये भी पढ़े – सागर: कटरा बाजार में कपड़ा मार्केट में आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं। तिराहे पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतीकात्मक कलम-दवात की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो उनके ज्ञान और न्याय के स्वरूप को दर्शाएगी। साथ ही इस स्थान का नाम “श्री चित्रगुप्त तिराहा” रखा जाएगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक ने समाज से किया गया वादा पूरा किया है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभारी है। उन्होंने कहा कि यह तिराहा आने वाले समय में शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल बनेगा और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़े – सागर में शासकीय स्कूलों में समर कैंप की शुरुआत, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

  • sagar-bhagwan-chitragupt-tiraha-construction-start-shailendra-jain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना