सागर में बीएससी छात्र की निर्मम हत्या, 36 घंटे बाद कुएं में मिला शव, गले पर धारदार हथियार के निशान

सागर: रजवांस थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 36 घंटे से लापता 22 वर्षीय छात्र रोहित अहिरवार का शव सोमवार को एक खेत के कुएं में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल की स्थिति और मृतक के गले पर मिले गहरे कट के निशानों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

ब्रांणवाणी न्यूज को जानकारी के अनुसार रोहित अहिरवार सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपने भाई के साथ सागर में रहता था। दो दिन पहले वह अपने भाई को गांव इनायतपुर जाने की बात कहकर निकला था। उसकी आखिरी लोकेशन रजवांस-खुरई बस स्टैंड के आसपास मिली थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि रजवांस में एक वेयरहाउस के पीछे बने खेत के कुएं में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान रोहित अहिरवार के रूप में हुई। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर रिलायंस टावर के पास उसका बैग और जूते बरामद किए गए। वहीं पास के शौचालय और कंटीले तारों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका गया।

ये भी पढ़े – सागर में विस्फोटक ट्रक हादसे के घायल अरुण चौबे की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि रोहित का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह बेहद शांत स्वभाव का था।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उइके, एसडीएम मनोज चौरसिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस स्टैंड से उतरने के बाद रोहित किन लोगों के संपर्क में आया था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

ये भी पढ़े – सागर: भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न, योग से लेकर AI तक कई सत्रों में हुआ मंथन 

  • sagar-bsc-student-rohit-ahirwar-murder-body-found-in-well-rajwans
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना