सागर: स्कूलों में री-एडमिशन शुल्क पर लगे रोक, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सागर/मनीष चौबे: मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम, 2017 एवं नियम, 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन कर निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, प्रवेश शुल्क सहित विभिन्न अवैध शुल्कों की वसूली तथा अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में आज मध्यप्रदेश पालक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की।

इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. धरणेन्द्र जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, म.प्र. पालक महासंघ,दिनेश चिरवरीय संभागीय अध्यक्ष,रामदास राज जिला अध्यक्ष,भूपेंद्र राठौर जिला संगठन सचिव,अनीता राजपूत जिला उपाध्यक्ष,मोहित कुर्मी जिला कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित रहे.

पालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदया प्रतिभा पाल को अवगत कराया कि अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के फीस वृद्धि संबंधित अधिनियम के प्रावधानों नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमानी फीस वृद्धि की जा रही है। एक ही स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से पुनः प्रवेश शुल्क के नाम पर राशि वसूली जा रही है, जो पूर्णतः गैर-कानूनी है।

पालक महासंघ की ओर से से कलेक्टर महोदया से मांग की गई कि उक्त सभी मामलों की जांच कराई जाए, नियम,कानून के विरुद्ध फीस वृद्धि एवं नियम कानून के विरुद्ध पुनः प्रवेश शुल्क पर रोक लगाई जाए तथा अब तक जिन जिन स्कूलों ने नियम कानून के प्रावधानों का उल्लंघन कर जो अलग अलग मद में शुल्क वसूला है वह शुल्क की राशि अभिभावकों को वापस दिलाई जाए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • sagar-collector-orders-investigation-into-private-school-re-admission-fees
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना