सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का औचक निरीक्षण: स्कूल में छात्राओं से संवाद, सेंट्रल किचन में परखी भोजन की गुणवत्ता

सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को शासकीय व्यवस्थाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाषनगर स्थित एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला और तिलकगंज स्थित मिड डे मील के सेंट्रलाइज्ड किचन का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं के सीखने के स्तर और बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया।

छात्राओं से किया संवाद, सपनों और पढ़ाई पर हुई चर्चा

स्कूल पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं से सीधे बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से बाल कविताएं सुनीं तथा उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि केवल रटकर पढ़ाई करने से बेहतर है कि विषय को अच्छी तरह समझकर पढ़ा जाए। कॉन्सेप्चुअल लर्निंग से ज्ञान अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं सहित जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश भी दिया।

सेंट्रल किचन में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच

स्कूल निरीक्षण के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल तिलकगंज स्थित मिड डे मील के सेंट्रलाइज्ड किचन पहुंचीं। यहां से जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर भेजा जाता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया, उपयोग में लाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रसोईघर की साफ सफाई और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों और संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों को उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन पूरी तरह पौष्टिक, स्वच्छ और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही तैयार किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण से किसी प्रकार का समझौता न हो।

यह भी पढ़े: दतिया पुलिस को मिली डिजिटल ताकत:181 ई विवेचना टैबलेट वितरित

 

  • sagar-collector-pratibha-pal-inspects-school-and-mid-day-meal-central-kitchen
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

रतलाम/ नाहरू ख़ान: रतलाम जिले की बड़ावदा थाना पुलिस…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस