सागर में कांग्रेस सेवादल का 83वां मासिक ध्वजारोहण संपन्न, महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिला सागर कांग्रेस शहर सेवादल परिवार द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मई माह का 83वां मासिक आयोजन रविवार को कटरा वार्ड स्थित जय स्तंभ, जामा मस्जिद के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिषभ जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उनके कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और सेवादल कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसी अवसर पर कटरा वार्ड की पार्षद सुरेखा राकेश राय का जन्मदिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिषभ जैन ने देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है और जीवनयापन की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने सरकार से महंगाई नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में यह लगातार 83वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवादल का उद्देश्य केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना भी है। उन्होंने दावा किया कि सागर शहर के लगभग सभी प्रमुख वार्डों, चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों पर सेवादल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का संयोजन सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन द्वारका चौधरी ने किया। आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के अंतिम चरण में हाल ही में दिवंगत हुए कांग्रेस परिवार और समाज से जुड़े लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी की नानी, वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी तथा साजिद राईन की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, राकेश राय, हरिश्चंद्र सोनवार, रामकुमार पचौरी, राजा सेन, हेमराज रजक, रजिया खान, दीनदयाल तिवारी, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, पवन पटेल, महेश अहिरवार, एडवोकेट कमलेश नायक, राम अवतार साहू, प्रभात भंडारी, प्रवीण यादव, लल्ला यादव, फहीम अंसारी, अमर श्रीवास्तव, पंकज सोनी, लकी पंडा और नीरज वाल्मीकि सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • sagar-congress-sevadal-83rd-monthly-flag-hoisting-program-katra-ward
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया