सागर ने रचा इतिहास: मात्र 15 दिनों में पूरी हुई मकान गणना, मध्यप्रदेश में बना नंबर-1 जिला

सागर: जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का सागर जिला प्रशासन कार्यकुशलता का नया उदाहरण बनकर सिंगल है। जिले ने मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) अभियान को रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि सबसे ज्यादा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक HLB होने के बावजूद सागर ने केवल 15 दिनों के भीतर यह विशाल कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

जिले में 4,362 से ज्यादा HLB में मकान गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान प्रगणकों ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लगभग 7 लाख मकानों और 24 लाख से ज्यादा आबादी का डिजिटल डेटा तैयार किया। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और मैदानी अमले की सक्रियता के चलते यह अभियान निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया।

लक्ष्य से अधिक हुआ सर्वे कार्य

एनआईसी अधिकारी डेलन प्रजापति के अनुसार जिले में नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर 6 लाख 98 हजार 781 मकानों की गणना प्रस्तावित थी, लेकिन वास्तविक सर्वे में प्रगणकों ने कुल 7 लाख 720 मकानों का डेटा दर्ज किया। वहीं कुल 24 लाख 27 हजार 473 लोगों की आबादी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया।

ये भी पढ़े – सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कांबिंग गश्त में 221 वारंटी गिरफ्तार, जिला बदर उल्लंघनकर्ता भी दबोचा

नगर निगम क्षेत्र में भी तेजी से पूरा हो रहा कार्य

राजकुमार खत्री के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के 439 HLB में से 390 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अधिकारियों का दावा है कि शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दी टीम को बधाई

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि यह जनगणना का पहला चरण था, जिसे जिले के अधिकारियों, प्रगणकों और कर्मचारियों के समन्वय से सफल बनाया गया। उन्होंने दूसरे चरण को भी समयसीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने की बात कही। इस अभियान को सफल बनाने में अविनाश रावत, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, चार्ज अधिकारियों और एनआईसी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

ये भी पढ़े – सागर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

  • Sagar District Creates History by Completing 100 Percent House Listing Survey in Just 15 Days
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना