सागर: जिला अस्पताल में दिन-दहाड़े बाइक चोरी; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सागर:  जिला अस्पताल में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार दोपहर एक मरीज के परिजन संतोष कुशवाहा की बाइक चोरी हो गई। वह अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे और अपनी हीरो होंडा पैशन प्लस (MP 04 NR 1447) स्टैंड पर खड़ी कर अंदर चले गए।जब इलाज के बाद संतोष बाहर लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी।

अस्पताल प्रबंधन को तुरंत इसकी सूचना दी गई।घटना का खुलासा CCTV फुटेज में हुआ। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक उठाकर अस्पताल परिसर से बाहर जाता दिखा। संतोष ने बताया कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद इस तरह की चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

ये भी पढ़े – सागर: भाजपा का ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न

 

  • sagar-district-hospital-bike-theft-security-concerns
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘सृजन संवाद योजना’ में छात्राओं ने समझा पुलिस का नेटवर्क, डायल 112 और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर