सागर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने प्रशासन सक्रिय, सभी जनपद पंचायतों में हुई सीएफटी बैठक

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल प्रबंधन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनपदवार गांवों में पेयजल की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही कुओं, हैंडपंपों, नल-जल योजनाओं एवं अन्य जल स्रोतों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने उन गांवों को चिन्हित किया जहां पेयजल की समस्या सामने आ रही है।

निर्देश दिए गए कि जिन गांवों में पेयजल की किल्लत है वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत, कुओं की सफाई तथा नल-जल योजनाओं के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी अमल सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी गांवों के जल स्रोतों की नियमित निगरानी करने तथा खराब पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो।

बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री, जल निगम के सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर: देवरी में बेटे ने ही किया माता-पिता के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने 7.57 लाख का माल बरामद कर किया गिरफ्तार

  • sagar-drinking-water-management-cft-meeting-summer-water-supply-plan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना