सागर: नगर निगम के 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त, शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान

सागर/ मनिष कुमार चौबे:  सागर नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 6 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर निगम सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, पार्षद श्रीमती रिचा सिंह एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

सम्मान समारोह के दौरान जलप्रदाय शाखा के उपयंत्री रामाधार तिवारी, राजेश नरयावरे, चंद्रशेखर साहू, देवीप्रसाद तिवारी, सफाई संरक्षक ममता ,विनोद, कुसुम, रमेश सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुष्पहार पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सेवाकाल एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्ति प्रक्रिया का एक हिस्सा

इस अवसर पर सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि शासकीय सेवा एक निश्चित अवधि तक ही होती है और सेवानिवृत्ति उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से नगर निगम की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाया है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

लंबे समय तक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि जलप्रदाय, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों ने लंबे समय तक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया। उनके अनुभव और कार्यशैली ने विभाग को मजबूती प्रदान की, उन्होंने विशेष रूप से उपयंत्री रामाधार तिवारी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें शहर की जलप्रदाय व्यवस्था एवं राजघाट जल आवर्धन परियोजना की व्यापक जानकारी है, जिसका लाभ आगे भी निगम को देते रहें।

विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित

कार्यक्रम में प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी,  मनोज चौबे, गौरव सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, चंद्र विजय गौर मनोज तिवारी,  राजेश नापित, उपयंत्री राहुल रैकवार, अकील खान,  प्रदीप अग्निहोत्री, सुबोध सागर, आसिमा तिर्की, राजेंद्र सेन, बृजेश नापित, शरद सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन की कामना की है।

  • sagar-employees-municipal-corporation-retired-honored-with-shawl-shrifal
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप