जल गंगा संवर्धन अभियान: भोपाल में नदियों के पुर्नजीवन की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी:   भोपाल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुर्नजीवन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की प्रमुख नदियों अजनाल नदी,  हलाली नदी,  पातरा,  केरवा नदी एवं अन्य नदियों के पुर्नजीवन  का कार्य प्राथमिकता के साथ प्रारंभ किया गया है।

वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका

नदियों के सतत प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए उनसे जुड़े विभिन्न स्रोतों जैसे नालों एवं तालाबों के वेस्टवीयर की पहचान कर उनका सुधार एवं मुख्य धारा से पुन: जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ भू-जल स्तर में वृद्धि की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह सभी कार्य कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं विधायक के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के प्रमुख आयाम

वर्षा जल का संचयन एवं भू-जल स्तर में वृद्धि,  सूख चुके एवं अतिक्रमित जल स्रोतों का पुर्नजीवन, ग्राम पंचायत स्तर पर तालाब, बावड़ी एवं नालों की सफाई एवं गहरीकरण, जनभागीदारी के माध्यम से श्रमदान स्व-सहायता समूह, युवा, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता। अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों से अपील की कि वे इस जन आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाकर जल संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रयास को सफल बनाएं।

 

 

  • jal-ganga-sanvardhan-abhiyan-major-steps-towards-river-rejuvenation-bhopal
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना