सागर: 3 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

सागर/ मनिश कुमार चौबे:  मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जब मासूम दर्द से चिल्लाई, तो उसकी पहचान छुपाने और जुर्म को दबाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

निर्दयता की सारी हदें पार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। जब बच्ची असहनीय दर्द के कारण चीखने-चिल्लाने लगी, तो आरोपी पिता ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं। उसने बच्ची के गले में बंधे हुए रेशमी धागे से ही उसका गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।

आरोपी की मानसिक स्थिति और क्रूर इरादे

वारदात के बाद आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके क्रूर इरादे और भी स्पष्ट हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरी रात अपनी मृत बेटी के शव को गोद में लेकर गांव में करीब ढाई किलोमीटर तक भटकता रहा। वह अपनी ससुराल भी पहुंचा और वहां उसने बेटी की मौत की झूठी सूचना दी। उसने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर के पास ही खेत की मेड़ पर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की रिपोर्ट ने इस घिनौनी करतूत की पुष्टि की। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी मृत्यु गला घोंटने से हुई थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सूने घर में अकेली थी मासूम

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी की पत्नी करीब ढाई साल पहले उसे और उसके दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। आरोपी के आठ महीने के बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ ही रहता था। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पिता पर थी, वही उसकी जान का दुश्मन बन गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुरई एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, हत्या Section 302 IPC/BNS), दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट।

आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा

आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।

  • sagar-father-arrested-for-brutal-murder-after-assault-on-3-year-old-girl
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मोतीनगर चौराहे पर चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, डायल-112 की FRV टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई

सागर: शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20…

आगे पढ़ें
रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा