आंगन में पड़ी लाश से शुरू हुई जांच पहुंची घर के मुखिया तक, पिता ने कबूला बेटे की हत्या का अपराध, मोंगरी बरामद

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने रोज-रोज के विवाद और शराब के नशे में होने वाली गाली-गलौज से परेशान होकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आंगन में खून से लथपथ मिला युवक

हत्या की घटना 4 जून की है। बिलहरा चौकी क्षेत्र के खिरका मोहल्ला निवासी जमना अहिरवार (55) ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 25 वर्षीय बेटा सोनू अहिरवार घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ा है। युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी खून बहा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या की आशंका पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई विरोधाभासी बातें सामने मिलीं, जिससे शक की सुई मृतक के पिता की ओर घूम गई।

पूछताछ में टूट गया पिता

पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान जमना अहिरवार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका बेटा सोनू शराब पीने का आदी था और रोजाना नशे में घर आकर परिवार के लोगों से झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट करता था। 3 और 4 जून की दरमियानी रात भी सोनू ने घर में विवाद किया था। इसी बात से परेशान होकर पिता ने गुस्से में घर में रखी कपड़े धोने की मोंगरी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त मोंगरी बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोंगरी भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी

इस अंधे कत्ल का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर करने में प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु, चौकी प्रभारी बिलहरा उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्रधान आरक्षक महेन्द्र प्रभाकर, आरक्षक कर्मवीर गुर्जर, देवेश कुशवाहा और अंकित हरदहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और गंभीर मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – सागर होमगार्ड का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न, 91 जवानों ने किट परेड में दिखाई अनुशासन और तैयारी

  • sagar-father-killed-son-after-daily-disputes-surkhi-police-solved-murder-in-24-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया