सागर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान: हजारों गौ भक्तों ने निकाली रैली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सागर: गौ सम्मान आवाह्न अभियान दिवस के अवसर पर सागर जिले में गौ संरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। गौ रक्षकों, साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर रैली निकाली और हजारों हस्ताक्षरों के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर प्रतिभा पाल के नाम सौंपे गए प्रार्थना पत्र में गौ माता की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी प्रमुख मांगें रखीं।

इनमें गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा गौ तस्करी रोकने के लिए कठोर कानून लागू करना शामिल है।गौ रक्षा कमांडो फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सोनी ने कहा कि गौ माता पर अत्याचार अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।

अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारी संख्या में गौ भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर: टीएल बैठक से गायब 3 अधिकारियों पर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जारी किए कारण बताओ नोटिस

  • sagar-gau-samman-aavahan-abhiyan-memorandum-to-administration-demand-national-animal-status-cow
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खरगापुर में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर महिला से लूट, घर में घुसकर सोने के आभूषण छीने

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के खरगापुर नगर में…

    आगे पढ़ें
    सागर से भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत, संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह चलेंगे कार्यक्रम

    सागर।मनीष कुमार चौबे| संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में