सागर में रफ्तार का कहर: बेकाबू कैप्सूल ट्रक ने दुकानों और मकानों को रौंदा, एक युवक गंभीर घायल

सागर: नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरूवाखेड़ा चौकी के मुहाल झंडापुरा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू कैप्सूल ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। सागर-खुरई मार्ग पर चल रहा यह ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों और कच्चे मकानों में जा घुसा, जिससे कई ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक सागर से खुरई की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कच्चे मकान ढह गए और दुकानों में रखा सामान बिखर गया। हादसे में ट्रक की चेचिस भी बीच से टूट गई, जबकि चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इस दुर्घटना के दौरान जरूवाखेड़ा निवासी अशोक अहिरवार, जो तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल जा रहे थे, ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक पूरी तरह घरों के अंदर घुस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – सागर में बकरीद की धूम: जगह कम पड़ी तो सड़क पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन के लिए उठे हजारों हाथ

  • sagar-jaruakhera-capsule-truck-accident-shops-damaged-youth-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में