सागर: घरेलू विवाद में महिला ने गटका जहर, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान

सागर: जिले की बीना तहसील के खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहासा में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 45 वर्षीय महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखवती (45 वर्ष) पति हनुमत सिंह खंगार का अपने ही परिवार के एक सदस्य सोनू राय के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस पुरानी रंजिश और आए दिन होने वाले तनाव से तंग आकर सुखवती ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आरक्षक सचिन यादव और पायलट अमित विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। खिमलासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े – जमानत पर बाहर आते ही फिर शुरू की चोरी: मोतीनगर पुलिस ने पकड़ा 5.30 लाख का ई-ऑटो और शातिर चोर

  • sagar-khimalasa-woman-attempts-suicide-due-to-family-dispute-admitted-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा