
सागर: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चोरी गया ₹5 लाख 30 हजार कीमत का ई-ऑटो बरामद कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े – खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कांग्रेस पर हमला, कहा- “किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की फितरत”
चोरी की घटना 5 मई की है, जब सूबेदार वार्ड निवासी राहुल रजक का ई-ऑटो भाग्योदय अस्पताल के पास से चोरी हो गया था। वाहन चालक सवारी छोड़ने के बाद खुले पैसे लेने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अन्नू उर्फ अनिल अहिरवार (32) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर ई-ऑटो बरामद कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से गंभीर अपराधी है और वर्ष 2023 में हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुका है। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था और जेल से आने के बाद दोबारा अपराध की गतिविधियों में शामिल हो गया था।
ये भी पढ़े – सागर: खुरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- sagar-motinagar-police-e-auto-recovery-arrest-case










