सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जंगलों में चला सघन ऑपरेशन

सागर: रहली थाना क्षेत्र में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में की गई।

ये भी पढ़े – सागर में ताम्रकार सत्संग भवन का भूमिपूजन, विधायक जैन ने की घोषणा

घटना 23 अप्रैल को ग्राम बोमा खजूरा की है, जहां आरोपी मोहन गौड़ ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी देवकी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया था।

थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए घने जंगलों में सर्चिंग की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

ये भी पढ़े – सागर में धार्मिक आयोजन में दिखी भारी श्रद्धालु भागीदारी, विधायक ने की सराहना

  • sagar-madhya-pradesh-india-rahli-murder-case-accused-arrested-24-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना