सागर: नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

सागर: जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र के पथरिया हाट इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मजदूर परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप अपने ही रिश्तेदार पर लगाया है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए एक महीने से भटक रहा है और आखिरकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

परिवार ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन लोधी (पिता मोती लोधी, निवासी अगरौठा, थाना घुवारा) के रूप में हुई है, जो उनकी नाबालिग बेटी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित माता-पिता का कहना है कि घटना के दिन वे दोनों मजदूरी करने गए हुए थे, तभी यह वारदात हुई। परिवार का आरोप है कि बेटी ने किसी तरह फोन कर बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है और मारपीट की जा रही है, साथ ही उसे रस्सी से बांधकर रखा गया है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि वे लगातार पिछले एक महीने से थाना मोतीनगर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि थाने में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जाता और टालमटोल किया जाता है।

न्याय न मिलने से परेशान परिवार सोमवार को सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां भी उन्हें मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया और आरोप लगाया कि सिस्टम की लापरवाही के कारण वे बेहद परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने नए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बेटी की सुरक्षित वापसी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – सागर के चकराघाट पर भव्य गंगा आरती, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सपरिवार की पूजा-अर्चना

 
 
  • sagar-motinagar-minor-girl-missing-family-complaint-sp-office-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर