सागर पुलिस बनी ‘देवदूत’: फांसी लगाने जा रही महिला को डायल 112 की टीम ने फंदे से खींच निकाला

सागर/मध्यप्रदेश।  समय पर मिली मदद जीवन और मृत्यु के बीच की सबसे मजबूत दीवार होती है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में ‘डायल 112’ की टीम ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। पुलिस की तत्परता और जांबाजी के कारण एक 30 वर्षीय महिला को आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले सुरक्षित बचा लिया गया। सागर की धर्मश्री कॉलोनी में एक महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 (FRV) के स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर दरवाजा तोड़ा और फंदा गले में डलने से पहले ही महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

घटना का घटनाक्रम: पलक झपकते ही एक्शन में पुलिस

आज, 22 अप्रैल 2026 को सागर पुलिस कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन कॉल (इवेंट आईडी 5712) प्राप्त हुई। सूचना मिली कि थाना मोती नगर के अंतर्गत आने वाली धर्मश्री कॉलोनी की निवासी रानी अहिरवार (पति अनिल अहिरवार) ने खुद को कमरे में कैद कर लिया है और वे अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाली हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए कंट्रोल रूम ने बिना एक सेकंड गंवाए FRV (मोती नगर) को रवाना हुए।

साहस और सूझबूझ का परिचय

जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो कमरा अंदर से बंद था। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए एएसआई नरवध सिंह और पायलट साजिद खान ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़ा।

रेस्क्यू का क्षण

जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, महिला दुपट्टे का फंदा गले में डालने ही वाली थी। पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी काउंसलिंग की गई।

जांबाजों की हुई सराहना

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में सागर पुलिस के दो जवानों की भूमिका की चारों ओर प्रशंसा हो रही है: एएसआई नरवध सिंह: जिन्होंने अपनी अदम्य सूझबूझ से सही समय पर दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया, और दुसरे पायलट साजिद खान: जिन्होंने अत्यंत त्वरित गति से वाहन चलाकर मौके पर पहुँचने में मदद की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस मात्र 2 मिनट की भी देरी करती, तो एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ सकता था।

सागर पुलिस की विशेष अपील

इस घटना के बाद सागर पुलिस ने आम जनता से भावुक अपील की है: “जीवन अनमोल है। कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि उसके लिए जान दे दी जाए। किसी भी मानसिक तनाव या आपातकालीन स्थिति में तुरंत ‘डायल 112’ पर कॉल करें। सागर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात है”।

ब्युरो रिपोर्ट : मनिश कुमार चौबे

यह भी पढें : भोपाल में ‘नमो वन पार्क’ निर्माण का निरीक्षण, महापौर मालती राय ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

  • sagar-police-became-angel-dial-112-team-rescued-women-from-hanging
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना