सागर में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 16.45 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोतीनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 16.45 ग्राम प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और ड्रग्स सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया मुख्य आरोपी

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जून को मोतीनगर थाना प्रभारी को एक विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि भोपाल रोड स्थित बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ (एमडी ड्रग्स) को बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस NDPS एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत गवाहों को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय उम्र 30 वर्ष पिता ओमकार पाण्डेय, निवासी तिरूपतिपुरम, थाना गोपालगंज (सागर) बताया। जब पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों के सामने उसकी जामा तलाशी ली, तो उसके पास से 13.61 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये है।

पूछताछ में हुआ महिला आरोपी का खुलासा

पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय के खिलाफ मोतीनगर थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड और पूछताछ के दौरान आरोपी ने ड्रग्स के मुख्य स्रोत और अपने नेटवर्क के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शैलजा सोनी नाम की महिला को सह-आरोपी बनाया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला आरोपी शैलजा सोनी के ठिकाने पर दबिश दी और उसके कब्जे से भी 2.84 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी बाजार में कीमत करीब 15,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एक आरोपी फरार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

इस पूरी कार्रवाई में अब तक कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि सागर और आसपास के जिलों में युवाओं को नशा सप्लाई करने के लिए एक पूरा गिरोह काम कर रहा है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के फड़ पर छापा, 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹56 हजार से अधिक नगदी जब्त

 

  • Sagar-police-bust-MD-Drug-Network
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना