सागर-रहली मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण में देरी, 25 से 50 गांवों के हजारों लोगों को हो रही परेशानी, अधिकारियों को एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

सागर: जिले में अंडरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कड़े निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण में स्पष्ट कहा गया कि आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए, क्योंकि निर्माण कार्य में देरी से सागर-रहली मार्ग पर आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, अंडरब्रिज प्रारंभ न होने के कारण लगभग 25 से 50 गांवों के हजारों लोगों को रोजाना 8 से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए और डे-टू-डे वर्क प्लान प्रस्तुत किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन परिवारों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिनके मकान मार्ग निर्माण की जद में आ रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रशासन को स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्वेच्छा से मकान हटाने की समझाइश देने के निर्देश भी दिए गए। इस पर कुछ लोगों ने दो से तीन दिन का समय मांगा है। इस निरीक्षण के दौरान राजेश राजपूत, रत्नेश राजपूत, मृगेंद्र सिंह, आफीसर यादव, अनिल चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर: नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

 
 
  • Sagar Rehli Underbridge Construction Delay Traffic Diversion 25 Villages Impact Inspection Report
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना