सागर दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साजिश रचकर हादसा दिखाने की कोशिश; 3 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 5 पकड़े गए

सागर: थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में सामने आए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद अब तक इस सनसनीखेज मामले में कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को छुपाने और बचने के लिए इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की सुनियोजित साजिश रची थी, लेकिन वैज्ञानिक विवेचना और मजबूत मुखबिर तंत्र की मदद से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

घटना 8 मई 2026 की रात की बताई जा रही है, जब शाहपुर वार्ड क्रमांक 07 निवासी सूरज अहिरवार और उनके साथी नीरज प्रजापति को आरोपियों ने शराब बेचने के संदेह में रास्ते में रोक लिया था। इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोनों पर लाठी और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया था।

इस हमले में नीरज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज अहिरवार ने 10 मई 2026 को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मामले में पहले ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

ये भी पढ़े – सागर में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का संकल्प, पार्क में लगेगी भव्य प्रतिमा

पुलिस जांच के दौरान 21 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने जैसीनगर तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी भोपाल की ओर भागने की फिराक में थे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सत्यपाल लोधी भी शामिल है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने घटना को दुर्घटना साबित करने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की थी और फरारी के दौरान आर्थिक मदद के लिए शराब कंपनी के खाते से पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने एक आरोपी के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं, जो पूरे मामले की सच्चाई उजागर करने में अहम साबित हो रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में BNS की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस की इस तेज और वैज्ञानिक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

ये भी पढ़े – ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर जांच तेज, हटाने की प्रक्रिया शुरू

  • sagar-double-murder-case-accused-arrest-road-accident-coverup-busted
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना