सागर: गेहूँ खरीदी केंद्र पर हंगामा, किसानों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बीना(सागर)/ मनिष कुमार चौबे:   मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,  लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। बीना तहसील के बिहरना वेयरहाउस में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब बड़ी संख्या में किसानों ने भानगढ़ रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एक सप्ताह से खड़ी हैं ट्रालियां,  नहीं मिल रहा बारदाना

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि वे पिछले एक सप्ताह से वेयरहाउस के बाहर अपनी उपज लेकर खड़े हैं,  लेकिन उन्हें बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसानों ने दावा किया कि वेयरहाउस के अंदर पर्याप्त मात्रा में बारदाना स्टॉक में रखा हुआ है। समिति संचालक जानबूझकर वितरण नहीं कर रहे हैं,  जिससे तुलाई का काम ठप पड़ा है। पांच अलग-अलग समितियों का केंद्र होने के बावजूद प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है।

भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप

सड़क पर बैठे किसानों ने प्रशासन और समिति संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र पर कुछ बिचौलियों और कर्मचारियों द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है। किसानों का कहना है कि जो लोग पैसे दे रहे हैं,  उनकी तुलाई पहले की जा रही है,  जबकि गरीब और ईमानदार किसान अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बीना क्षेत्र में किसानों का यह कोई पहला प्रदर्शन नहीं है। अभी दो दिन पहले ही मंडीबामोरा क्षेत्र में भी गौहर रोड पर किसानों ने इसी तरह की शिकायतों को लेकर जाम लगाया था। बिहरना वेयरहाउस में पांच समितियों के काम करने के बावजूद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं,  जिससे अब जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

ट्रैफिक रहा बाधित

भानगढ़ रोड पर चक्काजाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद किसानों को उचित कार्रवाई और जल्द खरीदी शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बारदाने की समस्या हल नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी,  तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • sagar-wheat-purchase-chaos-bina-mp
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना