नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मंदिर में सिंदूर भरकर रचाया विवाह का नाटक; आरोपी हिरासत में

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता मोतीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कृष्णा नामक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने और अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता का आरोप है कि इसी विश्वास में वह आरोपी के संपर्क में रही।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 मई को आरोपी उसे रानगिर माता मंदिर लेकर गया, जहां उसने भगवान के सामने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी उसे जबलपुर ले गया। वहां दोनों एक होटल में कई दिनों तक रुके, जहां शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि यह संबंध उसकी सहमति से नहीं बल्कि शादी के झूठे वादे के आधार पर बनाए गए। शिकायत के अनुसार, जबलपुर के बाद आरोपी युवती को वृंदावन भी ले गया, जहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले आया और लगातार शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर कोर्ट मैरिज या सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती किसी तरह आरोपी के पास से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर मोतीनगर थाने पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – सागर-झांसी हाईवे पर भीषण हादसा: अनगढ़ देवी मंदिर के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 3 लोग गंभीर घायल

  • sagar-woman-alleges-rape-on-pretext-of-job-and-marriage-accused-detained
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना