विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सागर में जागरूकता कार्यक्रम, खिलाड़ियों और युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सागर के खेल परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग और गायत्री परिवार सागर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पोस्टर और बैनर के माध्यम से तंबाकू से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश देते हुए सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, सामाजिक न्याय विभाग के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान भजन मंडली ने नशामुक्ति पर आधारित प्रेरक प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया। आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

ये भी पढ़े – सागर में कानून व्यवस्था ध्वस्त: शराब के पैसे न देने पर बुजुर्ग के कंधे में घोंपा चाकू, सोशल मीडिया पर वायरल खौफनाक वीडियो से मचा हड़कंप

 
 
  • sagar-world-no-tobacco-day-awareness-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना