
भोपाल। आदि मिश्रा | ग्वालियर की एससी-एसटी कोर्ट द्वारा भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को एक मामले में फरार घोषित किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव के चलते आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
‘अपराधी की कोई पार्टी नहीं होती’
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अपराधी की कोई पार्टी नहीं होती। यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है तो कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
मामले पर बढ़ी सियासी हलचल
कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स नेटवर्क मामले में पूछताछ
- sajjan-singh-verma-targets-bjp-over-pritam-lodhi-son-case








