ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: सरवई पुलिस ने दो दिन में लापता दो नाबालिगों को दिल्ली और यूपी समेत कई इलाकों से सकुशल खोज निकाला

छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में लापता नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सरवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग अलग मामलों में लापता हुए दो नाबालिग बालकों को महज दो दिनों के भीतर तलाश कर सकुशल दस्तयाब कर लिया। दोनों बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अलग अलग स्थानों से लापता हुए थे दोनों बालक

थाना सरवई क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से दो नाबालिग बालकों के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग अलग अपराध दर्ज किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशन में दोनों बालकों की जल्द तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली मदद

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों बालकों को दो दिनों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया।

परिजनों को सौंपे गए दोनों नाबालिग

दस्तयाबी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों नाबालिग बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक राहुल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद रिछारिया, अभय सिंह भदौरिया और आरक्षक अमित, पवन, हफीज एवं अमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा बयान: आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून की तैयारी

छतरपुर पुलिस द्वारा लापता बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • Sarvai Police Rescues Two Missing Minors In Two Days Under Operation Muskaan
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना