मूंग खरीदी को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 1500 से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ भैरूंदा में ‘डेरा डालो-घेरा डालो’ आंदोलन

सीहोर/ नफीस ख़ान: मूंग फसल की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर सीहोर जिले के भैरूंदा में किसानों ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। “डेरा डालो-घेरा डालो” आंदोलन के तहत 1500 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान सड़कों पर उतर आए, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा।

कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट

सुबह से ही किसान कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्र होने लगे। इसके बाद निकली विशाल ट्रैक्टर रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। करीब दो किलोमीटर लंबे ट्रैक्टर काफिले के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया तथा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया।

मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करना, प्रति एकड़ खरीदी सीमा हटाना तथा सभी पंजीकृत किसानों की पूरी उपज खरीदना शामिल है।

आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा

किसान स्वराज संगठन के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाट ने कहा कि वर्तमान खरीदी व्यवस्था से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

  • sehore-bhairunda-moong-procurement-farmers-protest-tractor-rally
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना