सीहोर में जीतू पटवारी का केंद्र सरकार पर हमला, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

सीहोर/नफीस खान की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को सीहोर में आयोजित ‘युवा स्वाभिमान यात्रा – छात्रों की गूंज’ के दौरान पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का मध्यम वर्ग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में मेहनत करता है, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। यात्रा अमलाहा, सौंडा, नापली और मुगिसपुर से होते हुए सीहोर शहर पहुंची। इसके बाद इंदौर नाका, बढ़ियाखेड़ी चौराहा, लीसा टॉकीज चौराहा और बड़ा बाजार मार्ग से गुजरते हुए कोतवाली चौराहे तक निकाली गई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कोतवाली चौराहे पर आयोजित जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवाओं और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में 90 बार पेपर लीक हुए और 50 बार परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ीं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

जीतू पटवारी ने कहा कि हाल ही में NEET परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद कई छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के कारण युवाओं का सरकार पर भरोसा कमजोर हुआ है। जनसभा के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला आनंद डेयरी चौराहा, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड और फंदा टोल टैक्स मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुआ। कांग्रेस का उद्देश्य मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाना और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराना था।

ये भी पढ़े – सीहोर में 96 घंटे बाद फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार; किसानों को बोनी-रोपाई की तैयारी पूरी करने की सलाह

  • sehore-jitu-patwari-yuva-swabhiman-yatra-paper-leak-unemployment-protest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना