सीहोर में सरकारी विश्राम गृह खंडहर में तब्दील, PWD की लापरवाही पर उठे सवाल

सीहोर: नादान क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) का सरकारी विश्राम गृह अब बदहाली की स्थिति में पहुंचकर लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है। कभी वीआईपी और विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए उपयोग में आने वाला यह भवन अब पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है।

इस विश्राम गृह में कभी कई बड़े राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, फिल्मी हस्तियां और अन्य विशिष्ट लोग ठहर चुके हैं। ऐतिहासिक रूप से भी इस स्थान का महत्व रहा है, जहां ब्रिटिश काल के प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही का उल्लेख मिलता है। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और यहां ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं बची है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति, जिसमें फर्नीचर और अन्य सामग्री शामिल थी, धीरे-धीरे गायब हो चुकी है।

इसके अलावा परिसर में लगे पेड़-पौधे और फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में पूरा परिसर अव्यवस्थित स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रखरखाव न होने के कारण यह स्थान अब असामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बनता जा रहा है, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व वाला स्थल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़े – NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

  • sehore-pwd-rest-house-dilapidated-nadan-government-property-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप