शाहपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद का शिकंजा, 11 व्यापारियों पर जुर्माना, प्लास्टिक सामग्री जब्त

बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। साप्ताहिक बाजार में चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग और बिक्री करने वाले 11 व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 2,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

यह अभियान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी के निर्देश तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में दुकानों की जांच कर निर्धारित मानकों के विपरीत उपयोग की जा रही प्लास्टिक सामग्री को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें कपड़े के थैले, कागज के बैग और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आम नागरिकों से भी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

नगर परिषद का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और चालानी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों, स्वच्छता अमले और एनजीओ सदस्यों ने भी भाग लिया।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना