शामली में GST चोरी का बड़ा सिंडिकेट उजागर, सिटी ग्रीन में अवैध माल सप्लाई का वीडियो वायरल; जांच में जुटा विभाग

शामली: शहर के सिटी ग्रीन क्षेत्र में कथित तौर पर जीएसटी चोरी और अवैध व्यापार का एक बड़ा नेटवर्क सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से माल उतारकर रेहड़ों के जरिए दुकानों तक पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। दिल्ली से आने वाले ट्रकों में सिल्वर, तांबा, बर्तन और बच्चों के कपड़ों जैसे सामान को बिना बिल और जीएसटी दस्तावेजों के लाया जा रहा है। इसके बाद इन्हें सिटी ग्रीन क्षेत्र में उतारकर स्थानीय बाजारों में खपाया जा रहा है।

आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसका संचालन सोहनदास नामक व्यक्ति के जरिए होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह माल को ट्रकों से उतारकर छोटे वाहनों और रेहड़ों के जरिए आगे सप्लाई किया जा रहा है, जिससे टैक्स चोरी का यह खेल लगातार जारी रहने का आरोप है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएसटी विभाग के अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि यदि जांच में टैक्स चोरी की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी इस सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ईमानदार कारोबारियों को नुकसान से बचाया जा सके और सरकारी राजस्व की हानि रोकी जा सकें।

ये भी पढ़े – महिला आरक्षण के विरोध पर भड़कीं महिलाएं, शामली में सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन

  • shamli-gst-scam-syndicate-sity-green-video-viral-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू