शामली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शामली (उप्र): कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कैराना कस्बे के मोहल्ला खेल कला निवासी इशरत ने करीब 15 वर्ष पूर्व खेड़ा कुर्तान गांव निवासी आस मोहम्मद से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती वर्षों में सब सामान्य रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से दंपति के बीच घरेलू विवाद बढ़ता जा रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति ने महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े – शामली में इंटर कॉलेज शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप, पुलिस से की शिकायत

  • shamli-khanda-kurthan-woman-death-dowry-or-murder-case-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

    अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा