शामली में इंटर कॉलेज शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप, पुलिस से की शिकायत

शामली: जिले के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर दो छात्रों के साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ शहर कोतवाली पुलिस पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एक इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव काबड़ौत निवासी बालेश्वर सिंह अपने दो बेटों निशांत और राहुल के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दोनों पुत्रों ने हाल ही में कॉलेज में 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया है।

आरोप है कि 16 मई को दोनों छात्र कॉलेज में फीस जमा कराने गए थे। इसी दौरान वहां एक अन्य छात्र पहुंचा और उसने अपनी बाइक से तेल निकाले जाने की शिकायत एक शिक्षक से की। शिकायत के बाद दोनों छात्र कॉलेज में अपने गांव के एक अन्य छात्र से छुट्टी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात उसी छात्र से हुई जिसकी बाइक से तेल निकलने की बात कही जा रही थी।

पीड़ित छात्रों के अनुसार उन्होंने केवल उससे पूछा था कि क्या उसकी बाइक से तेल निकला है। इसी बीच कॉलेज का एक शिक्षक वहां पहुंच गया और बिना वजह दोनों छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक ने उनकी जाति पूछी और जाति बताने के बाद उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया।

घटना के बाद छात्र अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद छात्रों और उनके परिजनों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – शामली में GST चोरी का बड़ा सिंडिकेट उजागर, सिटी ग्रीन में अवैध माल सप्लाई का वीडियो वायरल; जांच में जुटा विभाग

 
 
 
  • shamli-inter-college-teacher-assault-students-complaint-flat-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना