शामली में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

शामली: कांधला थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

घटना शुक्रवार शाम की है जब खंडरावली गांव निवासी आशु दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे स्थित एक आम के बाग के पास लहूलुहान हालत में मिला। शुरुआत में पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी गई थी, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना पाया गया।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, ढाई कुंतल गांजा बरामद, दो बदमाश घायल

इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटवाया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक आशु का अपने गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन इसी बीच युवती के परिवार से जुड़े अन्य संबंधों के चलते मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में बदल गया। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहले भी आरोपियों से कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। इसी विवाद के चलते शंकर और उसके साथी आकाश ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।घटना के दिन आशु जब अपने काम से लौट रहा था, तभी बाइक सवार आरोपियों ने उसका पीछा किया और कांधला क्षेत्र में आम के बाग के पास रोककर गोली मार दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। वहीं मुख्य आरोपी शंकर अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि यह हत्या प्रेम संबंधों और पुरानी रंजिश के चलते की गई है तथा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की बड़ी राहत, 1 किलोवाट तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बैलेंस खत्म होने पर भी 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

  • shamli-love-triangle-murder-youth-shot-dead-kandhla-police-one-arrested-main-accused-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना