सोनभद्र में ‘ऑल आउट’ अभियान के तहत सघन चेकिंग, खुद एसपी सड़कों पर उतरे, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

सोनभद्र: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा खुद सड़कों पर उतरे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

इस विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।पुलिस टीमों ने हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के पालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों को लेकर सख्त हिदायत दी। कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होती नजर आई।

ये भी पढ़े – सोनभद्र में SP का थाना ओबरा पर औचक निरीक्षण, महिला और साइबर मामलों पर दिए सख्त निर्देश

  • sonbhadra-operation-all-out-night-checking-sp-abhishek-verma-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना