शामली: निजी कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से की शिकायत

शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में कैराना निवासी एक परिवार ने स्थानीय दबंगों पर उनके निजी कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित महाराज अपने परिवार के दर्जन भर सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी आलोक यादव को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का कहना है कि उनके निजी कब्रिस्तान में साफ-सफाई और चारदीवारी का काम दबंगों ने जबरन रुकवा दिया है।

शिकायतकर्ता महाराज, साबिर, नसीम और अन्य परिजनों ने बताया कि कैराना कस्बे में उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले अपने परिवार के लिए कब्रिस्तान और मजार हेतु कृषि भूमि छोड़ी थी। इस भूमि पर दशकों से उनके परिवार के सदस्यों को दफनाया जाता रहा है। आरोप है कि 5 मई को जब परिवार के लोग आगामी बकरीद के मद्देनजर कब्रिस्तान की सफाई और आवारा पशुओं को रोकने के लिए चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे, तभी मोहल्ले के कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया और भूमि पर अपना हक जताने लगे।

पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों ने उन पर कब्रिस्तान के पेड़ काटने का झूठा आरोप भी लगाया है, जबकि वे पेड़ आंधी-तूफान के कारण खुद गिरे थे और अभी भी वहीं पड़े हैं। पीड़ितों ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पास इस भूमि से जुड़े सभी पुराने और नए दस्तावेज मौजूद हैं, जो यह सिद्ध करते हैं कि यह भूमि उनके पूर्वजों के नाम है। जिलाधिकारी ने पीड़ितों को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने और कब्रिस्तान में आवश्यक कार्य सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – “शामली में दिल दहला देने वाला हादसा: मां ने खुद को लगाई आग, धुएं में दम घुटने से दो मासूम बेटियों की मौत”

  • shamli-news-complaint-against-land-mafia-attempt-to-occupy-private-graveyard-kairana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना