शिवपुरी में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर: 5 लोग घायल, चालक वाहन समेत फरार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शहर के थीम रोड पर टोयोटा कार शोरूम के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने एक सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और चालक समेत चार से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।

सवारी लेकर शहर आ रहा था ऑटो, पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मनोज कुशवाह निवासी ग्राम चिलावत, वर्तमान निवासी बड़ौदी, सोमवार रात अपने सीएनजी ऑटो से बड़ौदी चौराहे से सवारियां लेकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। ऑटो में गंजे परिहार सहित एक महिला और एक पुरुष यात्री सवार थे।

रात करीब 8 बजे जब ऑटो थीम रोड स्थित टोयोटा कार शोरूम के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक कार ने ऑटो को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि सड़क पर पलट गया ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

दुर्घटना में ऑटो चालक मनोज कुशवाह के दाहिने पैर की जांघ और हाथ की कोहनी में चोटें आईं। वहीं सवार गंजे परिहार के दाहिने घुटने और पंजे में गंभीर चोट लगी। ऑटो में बैठी महिला और पुरुष यात्री भी घायल हुए हैं।

कार चालक मौके से फरार, अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे के तुरंत बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सीसीटीवी फुटेज से होगी कार की पहचान

यह भी पढ़े: दिग्विजय सिंह ने दतिया की जनता का जताया आभार, नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को दी बधाई

घायल ऑटो चालक मनोज कुशवाह ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्घटना करने वाली कार का नंबर नोट नहीं हो सका, लेकिन टोयोटा कार शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की पहचान की जा सकती है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

  • shivpuri-car-hits-cng-auto-five-injured-driver-absconding
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना