अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी का विवादित बयान, डकैत रामबाबू गड़रिया का किया जिक्र

शिवपुरी/दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट: पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अहिल्याबाई होलकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया, जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि उनका और रामबाबू गड़रिया का लंबे समय तक साथ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ने “जेल से लेकर जंगल तक का सफर साथ में तय किया” और वे एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं। विधायक के बयान के दौरान मंच और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा “जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

अपने संबोधन में विधायक ने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। हालांकि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं और विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है। गौरतलब है कि रामबाबू गड़रिया का नाम कभी चंबल और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहे कुख्यात डकैतों में लिया जाता रहा है। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच से उसके साथ अपने संबंधों का उल्लेख किए जाने पर बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक: ढाई साल की मासूम बच्ची के चेहरे को जबड़े में जकड़ा, बचाने आए युवक सहित तीन को काटा

  • shivpuri-pichhore-mla-pretam-singh-lodhi-dacoit-rambabu-gadariya-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना