शिवपुरी में मकान पर सीढ़ी लगाकर चढ़ी पुलिस, वायरल वीडियो पर SDOP प्रशांत शर्मा का आया बयान

शिवपुरी: जिले के करेरा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और अन्य लोग सीढ़ी लगाकर एक मकान पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए करेरा के प्रभारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में की जा रही थी। उन्होंने जानकारी दी कि नामजद आरोपी दशरथ लोधी, देवेंद्र लोधी के मकान में छिपा हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मकान का गेट नहीं खोला गया।

एसडीओपी के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने आमजन की मदद से सीढ़ी लगाकर मकान पर चढ़कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है, वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई थी।

ये भी पढ़े – शिवपुरी: एसपी ऑफिस पहुंची युवती का हंगामा, महिला सब इंस्पेक्टर पर मारपीट के आरोप

  • shivpuri-police-climbed-house-ladder-viral-video-sdop-prashant-sharma-statement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में RTO की अचानक कार्रवाई, सड़क पर उतरी टीम तो वाहन चालकों में मचा हड़कंप

    बुरहानपुर: जिले में अनफिट बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में हत्या समेत 27 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू जाटव गिरफ्तार, एक और वारंटी जीतू भी पकड़ा गया

    शिवपुरी/करैरा। शिवपुरी जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता