श्री विनायकम स्कूल में आयोजित निशुल्क समर कैंप का तीसरा दिन रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न हुआ

बैतूल/सचिन जैन:  विगत 24 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम स्थापित कर रहा, जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में आयोजित निशुल्क समर कैंप का तीसरा दिन उत्साह, रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न हुआ। कैंप में शामिल बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीमवर्क का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कल्पनाओं को रंगों में प्रस्तुत किया

दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से हुई, जिसमें बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। इसके बाद क्रिएटिव सेशन में ड्रॉइंग और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों में प्रस्तुत किया, जिनकी सराहना की गई।

आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर

तीसरे दिन ग्रुप एक्टिविटीज, डांस वर्कशॉप, इंटरेक्टिव गेम्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

विशेष सत्र में जिला अस्पताल बैतूल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता सीते और शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के एपीएम प्रकाश माकोड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. सीते ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए स्कूल के वातावरण, स्टाफ और व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं प्रकाश माकोड़े ने कहा कि यह कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद उपयोगी है।

स्कूल के डायरेक्टर संजय राठौर ने बच्चों को नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन और टीमवर्क का महत्व समझाया। आगामी दिनों में भी कैंप में कई ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • shri-vinaykam-school-summer-camp-concluded-creativity-and-innovation
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना