किसानों को राहत दिलाने पर सिंगरहा समाज ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का किया सम्मान

मैहर/ देवेश शर्मा: सिंघाड़ा फसल को हुए नुकसान पर मुआवजा दिलाने के प्रयासों के लिए सिंगरहा समाज के लोगों ने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूल-माला पहनाई, मिठाई खिलाई और उनके प्रति धन्यवाद जताया।

सिंघाड़े की फसल को भारी नुकसान

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व में हुई अत्यधिक बारिश के कारण क्षेत्र में सिंघाड़े की फसल को भारी नुकसान हुआ था, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मामले को आरबीसी 6/4 के तहत शामिल कराने की पहल की।

लगातार प्रयासों से किसानों को राहत

इसके बाद उन्होंने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से मुलाकात कर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत कराने के प्रयास किए। समाज के लोगों का कहना है कि विधायक के लगातार प्रयासों से किसानों को राहत मिलने का रास्ता प्रशस्त हुआ।

समस्याओं को इस तरह गंभीरता से नहीं उठाया

सिंगरहा समाज के सदस्यों ने कहा कि अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनके समाज की समस्याओं को इस तरह गंभीरता से नहीं उठाया था। उन्होंने कहा कि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाई और उनके हक की लड़ाई लड़ी।

यह भी पढ़े: http://‘मैं फुनसुख वांगडू नहीं हूं’: जब सोनम वांगचुक ने ‘3 Idiots’ पर केस न करने की बताई वजह

इसी के चलते समाज के लोग विधायक कार्यालय पहुंचे और उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज के कई पदाधिकारी और किसान भी मौजूद रहे।

  • singraha-samaj-honours-maihar-mla-shrikant-chaturvedi
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

आगे पढ़ें
सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर